उपचुनावों के प्रचार में हिसार आ सकते हैं राहुल गांधी

Rahul Gandhi likely to visit Hisar
हिसार। हरियाणा की राजनीति के अंतिम लाल कहे जाने वाले भजन लाल की मृत्यु के बाद खाली हुई हिसार लोकसभा की सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी अभी से नजर टिकाए हुए हैं। उन्होंने हिसार के युवा नेताओं को बुधवार को दिल्ली में बुलाया।

दस जनपथ पर करीब दस मिनट तक उनकी राहुल से बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने पार्टी संगठन के हालात जाने। बाद में भरोसा दिलाया कि उपचुनाव घोषित होने के बाद वह हिसार आएंगे। उन्हें यह भी बताया कि उपचुनाव को लेकर पार्टी का हिसार में सर्वे चल रहा है। युवा कांग्रेस के नेताओं के पास दस जनपथ से संदेश आया था कि बुधवार सुबह 9 बजे राहुल गांधी उनसे मिलना चाहते हैं।

इस सूचना पर हिसार विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष तरुण जैन, हिसार लोकसभा के युवा प्रभारी नवीन ठाकुर, नारनौंद हलका अध्यक्ष रणदीप लोहान, महासचिव अर्जुन सिंह उनसे मिलने दिल्ली पहुंचे। राहुल गांधी ने सबसे पहले जिले में युवा कांग्रेस की गतिविधियों के बारे में पूछा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+