दिल्ली: मैकेनिक का शव मिला श्मशान में

वह पार्षद की टीवी बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। बताया जा रहा है कि मनोज बुधवार को छुट्टी पर था। देर रात शिव विहार श्मशान घाट के पास उसका शव पड़ा मिला। पास में ही उसकी बाइक भी लावारिस हालत में खड़ी थी। पुलिस ने बताया कि उसके शरीर हाथ और पैर पर चाकुओं के निशान भी मिले है। पुलिस इसे हत्या का मामला बता रही है पर लूटपाट से इंकार किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास से सारा सामान सुरक्षित मिला है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक की जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश लग रही है। उधर यमुनापार में दो अलग-अलग इलाकों में चलती बस में जेबतराशी करते दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ा है। पहला मामला अंबेडकर कॉलेज के पास रूट नंबर 165 बस की है। सोनिया विहार की रिशू शर्मा (18) भाई राजू के साथ आनंद विहार बस अड्डे से बस रूट नंबर 165 बाहरी मुद्रिका में सवार होकर सोनिया विहार जा रही थी। इस दौरान गोकुलपुरी, अंबेडकर कालेज के एक बदमाश रिशू का मोबाइल फोन लेकर भागने लगा।
भाई राजू न लोगों की मदद से आरोपी जुल्फिकार को बस से उतरने से पहले ही पकड़ लिया। जुल्फिकार की पिटाई लगाई और फिर उसे पुलिस के हवाले दे दिया। जुल्फिकार बागपत का रहने वाला है। दूसरा मामला खजूरी खास का में रूट नंबर बस 165 का ही है। समयपुर बादली निवासी जीतू कुमार (20) बुधवार शाम को बाहरी मुद्रिका में बैठकर घर जा रहे थे। एक बदमाश उसका मोबाइल लेकर भागने लगा। जीतू ने शोर मचाकर उसका पीछा किया। शोर सुनकर लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। उसके पास जीतू का मोबाइल भी बरामद हो गया।












Click it and Unblock the Notifications