दुर्घटना में मणिपुर के विधायक की मौत

Manipur MLA dies in Delhi mishap
नई दिल्ली। सड़क दुर्घटना में मणिपुर के विधायक की मौत हो गई। इलानबाम सूरज सिंह यसकुल विधानसभा सीट से 2009 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। वह 46 साल के थे। विधायक देर रात अपने दोस्त के घर मयूर विहार फेज दो जा रहे थे। बीच रास्ते में यह हादसा हुआ। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

रेगलिनाल्ड जॉन सिनक्लेयर(45) मयूर विहार फेज-2 पाकेट-एफ में रहते है। वह एक निजी कंपनी में एच.आर. कंसलटेंट का काम करते है। वह अपनी सेंट्रो कार में दोस्त सूरज सिंह के साथ कहीं गए थे। इस दौरान वापस लौटते समय रात करीब 1.45 एनएच-24 पर मयूर विहार फेज-2 की लालबत्ती पर जॉन यू टर्न ले रहे थे। इस बीच गाजियाबाद की ओर से आ रही जीप ने सामने से उनकी कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बा जीप चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों जॉन व सूरज को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में डाक्टरों ने विधायक सूरज सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूरज के हाथ, छाती पर काफी अधिक चोटें आई थी। जॉन को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। सूरज किसी काम से दिल्ली आए हुए थे।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+