हरियाणा की खाप पंचायतें भी अन्ना के साथ
हिसार। अन्ना हजारे के अनशन की मुहिम में नारनौंद क्षेत्र की प्रमुख खापें भी क्रमिक अनशन के साथ बैठी। जिला पार्षद राजेश नाड़ा के नेतृत्व में दूसरे दिन भी अनशन जारी रहा। गांव मोठ की 64 वर्षीय महिला दलजीत कौर मंगलवार से आमरण अनशन पर बैठी है। वहीं बलजीत खाखी, जयभगवान कश्यप, जयबीर चहल, राजू सुलचानी, राजेन्द्र राखी भी अनशन पर बैठे हुए हैं।
उधर खेड़ी चौपटा से हैबतपुर, नाड़ा, खेड़ी जालब, कोथ कलां गांव के युवा संगडऩों के प्रधान बिट्टू हिदुस्तानी, डाक्टर दरबारा सिंह, सुनील कुमार सहित करीब 150 लोगों को खेड़ी चौपटा से बारह खाप के प्रतिनिधी सुरेश कोथ, भागचंद खेड़ी जालब ने हरी झंडी दिखाकर लोगों दिल्ली के रामलीला मैदान में अन्ना के अनशन में शामिल होने के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर सतरोल खाप के प्रधान सुबेदार इन्द्र सिंह, फुलकुमार पेटवाड़, मुनीराम मान, बारह खाप प्रधान राजबीर ढ़ांडा, सुरेश एमसी, हवासिंह लौहान, रामनिवास लौहान, मेहर सिंह बिसला, हजकां हल्का प्रधान सत्यवान दुहन, राजकुमार, धमेन्द्र, धर्मपाल मान, मुकेश लौहान, सुनील कुमार, अमित मदान सहित सैकड़ों लोग धरने स्थल पर बैठे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications