कांग्रेस ही देश में भ्रष्‍टाचार की जननी: भाजपा

Congress is mother of Corruption: BJP
लखनऊ। देश में भ्रष्‍टाचार कांग्रेस की देन है या दूसरे शब्दों में कहा जाए तो कांग्रेस भ्रष्‍टाचार की जननी है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेहतर होता कि कांग्रेस समाजसेवी अन्ना हजारे की सलाह देने से पहले खुद यह स्पष्ट करती कि उसे केन्द्र में भ्रष्टाचार व घोटालों में घिरी सरकार को चलाने के लिए बसपा के समर्थन की आवश्यकता है कि नहीं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक का कहना है कि बसपा व कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन की देन हैं कि राज्य में सरकारी योजनाओं के लिए आने वाला धन लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने विदेशों में जमा काले धन की जांच के लिए एसआईटी के गठन के आदेश तो दे दिये परन्तु केन्द्र सरकार ने नया दावं खेलते हुए एसआईटी के गठन के बजाय सुप्रीम कोर्ट में पुनॢवचार याचिका लगा दी। कांग्रेस ने ऐसा क्यों किया जनता को इस सवाल का जवाब चाहिए।

श्री पाठक ने कहा कि प्रदेश में बसपा सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्‍टाचार के खिलाफ कांग्रेस का बोलना तथा विरोध करना महज एक ढोंग है। उनका कहना है कि बसपा कांग्रेस की बी टीम है जो केन्द्र सरकार को दिल्ली में समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता जानती है कि भ्रष्टाचार के कारण देश लगातार खोखला होता जा रहा है और इसके पीछे किसका हाथ है। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि देश में सपा व बसपा जैसे भ्रष्टाचारी दलों को कांग्रेस का ही संरक्षण है। यदि शुरूआती दौर से कांगे्रस इनका समर्थन न करती तो शायद देश की यह दशा न होती।

श्री पाठक का कहना है कि टू जी स्पेक्ट्रम व कामनवेल्थ घोटालों में घिरने के बाद केन्द्र सरकार ने जब जेपीसी(संयुक्त संसदीय कमेटी) की जांच में खुद को फंसता हुआ देखा तो बसपा व सपा से मदद मांग ली। उधर उत्तर प्रदेश में जो चल रहा है वह किसी से छिपा नहीं है। सत्ता संभालते हुए बसपा सरकार ने सभी सरकारी योजनाओं में लूट खसोट शुरू कर दी। एनआरएचएम के तहत मिलने वाले धन की बात हो या फिर सर्व शिक्षा अभियान या जेएनयूआरएम सभी खातों से सरकार ने जमकर धन लूटा। सारी हकीकत देखने के बाद भी केन्द्र सरकार मूक दर्शक की भांति चुप रही जबकि सभी को यह पता था कि प्रदेश सरकार केन्द्र से मिलने वाले धन का किस प्रकार दुरपयोग कर रही है। श्री पाठक ने कहा कि जनता कांग्रेस, सपा व बसपा की हकीकत जान चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+