अन्ना का समर्थक तिहाड़ के बाहर बेहोश
दिल्ली।
अन्ना हजारे का अनशन तिहाड़ जेल के अंदर से जारी है तो उनक समर्थक जेल के सामने जुटकर उनका समर्थन कर रहे हैं। लगातार चौथे दिन भी उनके समर्थक जेल के बाहर से उनका समर्थन करते रहे। इस दौरान अन्ना हजारे का एक समर्थक बेहोश हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अन्ना हजारे के समर्थन में लगभग 10 हजार लोग तिहाड़ के बाहर इकट्ठा हुए हैं। id="toptextpromo">अन्ना
हजारे जब 16 अगस्त को अनशन के लिए जेपी पार्क के लिए निकले थे तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें मैयूर विहार से गिरफ्तार करके तिहाड़ भेज दिया था। इसके बाद अन्ना हजारे के समर्थक तिहाड़ जेल के बाहर जुट गए। अन्ना के समर्थक जेल के बाहर बैठकर उनके बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं। इस समय अन्ना के समर्थक पूरे जोश के साथ अन्ना का समर्थन कर रहे हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अन्ना
हजारे आज लगभग 11 बजे तिहाड़ जेल से बाहर निकलेंगे। ऐसे में उनके समर्थक अपनी जगह छोड़ने को तैयार नहीं हैं। लोगों का कहना है कि जब तक अन्ना हजारे जेल से बाहर नहीं निकलते हैं तब तक वे अपनी जगह नहीं छोड़ेंगे। तिहाड़ के बाहर खाने और पीने की व्यवस्था नहीं है। जिस वजह से लोग भूखे-प्यासे अन्ना का समर्थन कर रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications