देश में जल गई है क्रान्ति की मशाल: अन्‍ना हजारे

Anna Hazare leave Tihar jail after four days
दिल्‍ली। अपने अनशन के चौथे दिन तिहाड़ से बाहर निकले अन्‍ना हजारे ने सरकार के खिलाफ दहाड़ना शुरू कर दिया है। जेल से बाहर अपने समर्थन में आए लोगों को संबोधित करते हुए अन्‍ना हजारे ने कहा कि देश में क्रान्ति की शुरुआत हो चुकी है। उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जो मशाल जली है वह जलती रहनी चाहिए। उन्‍होंने अपने समर्थकों से यह भी कहा कि अगर अन्‍ना हजारे नहीं भी रहते हैं फिर भी भ्रष्‍टाचार के खिलाफ यह आंदोलन थमना नहीं चाहिए।

दिल्‍ली पुलिस ने अनशन से रोकने के लिए अन्‍ना हजारे को 16 अगस्‍त को तिहाड़ जेल में डाल दिया था। इसके बाद अन्‍ना हजारे ने तिहाड़ जेल से ही अनशन जारी रखा था। इसके बाद उन्‍हें पूरे देश से जबरदस्‍त समर्थन मिला था। जिसके सामने सरकार को झुकना पड़ा था। दिल्‍ली पुलिस ने उन्‍हें 16 अगस्‍त की रात ही तिहाड़ से रिहा करने का वारंट जारी कर दिया था। इसके बावजूद अन्‍ना हजारे जेल से बाहर नहीं आए। उन्‍होंने सराकर से बिना किसी शर्त के अनशन करने की इजाजत मांगी थी। जिसके सामने सरकार को झुकना पड़ा था।

अपने अनशन के चौथे दिन भी अन्‍ना हजारे जोश से लबालब दिखाई दिए। बाहर निकलते ही उन्‍होंने अपने समर्थकों से कहा कि मेरी तबियत ठीक है। अपने समर्थकों का जोश देखकर मुझे भी जोश आ गया है। अन्‍ना हजारे पहले 16 अगस्‍त से जेपी पार्क में अनशन करने वाले थे। लेकिन दिल्‍ली पुलिस ने यहां धारा 144 लागू कर दी थी। जिस वजह से दिल्‍ली पुलिस ने बाद में उन्‍हें रामलीला मैदान मे अनशन की इजाजत दी थी। उन्‍हें यहां 15 दिन तक बिना किसी शर्त के अनशन करने की इजाजत दी गई है।

आज जेल से निकलने के बाद अन्‍ना हजारे अपने समर्थकों के साथ जुलूस के साथ रामलीला मैदान की तरफ बढ़े। जेल से निकले अन्‍ना हजारे का स्‍वागत बादलों ने भी किया। जैसे ही वे जेल से बाहर निकले दिल्‍ली में तेज बारिश हुई। तेज बारिश में भी वे खुली गाड़ी में अपने जुलूस की तरफ आगे बढ़े। अब फिलहाल देखना है अनशन की बात मनवाकर अपनी पहली लड़ाई जीत चुके अन्‍ना हजारे जनलोकपाल बिल की लड़ाई में कितना कामयाब हो पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+