तिहाड़ से अन्ना हजारे का ऐलान, जनलोकपाल तक अनशन जारी रहेगा

किरण बेदी ने कहा कि मैंने तिहाड़ में जाकर अन्ना हजारे से बात की थी और उनका कहना है कि जब तक उनका मकसद पूरा नहीं हो जाता है तब तक वे अनशन जारी रखेंगे। इसलिए जब तक सरकार जनलोकपाल बिल के बारे में विचार नहीं करती है तब तक अन्ना हजारे का अनशन जारी रहेगा। अन्ना हजारे के अनशन को अभी तक 4 दिन हो गए हैं। इस समय वे तिहाड़ जेल से ही अपना अनशन जारी रखे हुए हैं। आज से वे अपना अनशन रामलीला मैदान पर जारी रखेंगे।
अन्ना हजारे ने सिविल सोसाइटी सदस्य किरण बेदी द्वारा भेजे अपने संदेश में कहा कि जब तक भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए जनलोकपाल बिल पास नहीं हो जाता उनका अनशन जारी रहेगा। अन्ना हजारे आज 11 बजे तिहाड़ जेल से बाहर निकलेंगे। तिहाड़ के बाहर वे अपने हजारों समर्थकों के साथ जुलूस के तौर पर निकलेंगे और मायापुरी के बाद वे अपनी गाड़ी से जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को भी अन्ना हजारे ने वीडियो संदेश जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि जनसमर्थन से उन्हें उत्साह मिल रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरा देश उनके साथ है। अपने स्वास्थ्य के बारे में उन्होंने कहा कि अनशन का मेरे स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications