इंटरनेट पर भी छिड़ी भष्‍टाचार के खिलाफ अन्‍ना की जंग

Anna start battle against corruption on the Interne
अन्‍ना हजारे का अभियान भले ही गांधी जी से प्रेरित हो मगर मार्डन टेक्‍नालॉजी से अन्‍ना हजारे के अभियान को मजबूत बनाने में काफी मदद मिली है । इंटरनेट में हर कही अन्‍ना हजारे छाये हुए है । जनलोकपाल से जुड़ी़ कई एप्‍लीकेशन भी इंटरनेट में मौजूद है नोकिया ने अपने ओवीआई स्‍टोर में इंडिया अगेन्स्ट करप्शन (आईएसी) की एप्‍लीकेशन को डाउनलोड करने का विकल्‍प दे रखा है अगर आप चाहे तो ओवीआई स्‍टोर से इसे डाउनलोड कर अन्‍ना हजारे के इस अभियान में शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा इस अभियान से जुड़ी़ अपनी बात कहने के लिए कई ब्‍लॉग भी है । अगर आप जानना चाहते है जनलोकपाल बिल क्‍या है, इससे क्‍या क्‍या फायदे है, भष्‍टाचारियों के खिलाफ क्‍या कार्रवाई करेगा जन लोकपाल बिल तो इंडिया अगेन्स्ट करप्शन (आईएसी) की साइट पर जाकर जनलोकपाल बिल से संबधित सारी जानकारी दी गई है साथ ही साइट में सरकार से जुड़ी़ भ्रांतियों की जानकारी भी दी गई है। ये साइट हिन्‍दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दी गई है।

इस अभियान से सोशल नेटर्वकिंग वेबसाइट भी अछूती नहीं रहीं है। फेसबुक, ट्वीटर और ऑरकुट पर अन्‍ना की भष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई में सैकड़ो लोग शामिल हो चुके हैं। देश में इस समय 5 लाख लोग फेसबुक के माध्‍यम से इस मुहीम में जुड़े हुए है। जिसमें से सिर्फ दो दिन में ही ये संख्‍या बढ़कर 12 लाख के करीब हो गई है।

ट्विटर में करीब 40,106 लोग ने अन्‍ना हजारे के इंडिया अगेन्स्ट करप्शन (आईएसी) को लाइक किया है इसी तरह के विरोध प्रदर्शन को दुनिया भर में 400 स्थानों सहित मॉन्ट्रियल, सैन जोस, मिनियापोलिस और एम्स्टर्डम के लोग देख रहे हैं.वहीं आयोजकों ने अन्‍ना की मूहीम को आगे बढ़ाने के लिए फोन और एसएमएस का सहारा भी लिया। अभी तक कुल 7 लाख के करीब मिस कॉल रजिस्‍टर हो चुकी है। लोगों ने एक दूसरे को एसएमएस के माध्‍यम से एक दूसरे को इस इस अभियान में शामिल होने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+