अन्‍ना हजारे के संग अनशन पर बैठेंगे बाबा रामदेव!

Baba Ramdev
नई दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे के आंदोलन में बॉलीवुड के हीरो की तरह एंट्री लेने वाले योग गुरु बाबा रामदेव भी रामलीला मैदान में अन्‍ना के संग अनशन पर बैठने जा रहे हैं। बाबा रामदेव के एक करीबी ने बताया कि बाबा के खेमे में यह चर्चा कल रात से ही चल रही है। बाबा रामदेव ने यह मंशा अपने समर्थकों के सामने बयान भी की है। बाबा के करीबी ने बताया कि बाबा अनशन लगभग तय है, लेकिन इस बात की पुष्टि दोपहर 1 बजे तक हो जायेगी।

बाबा रामदेव के करीबी ने बताया कि योग गुरु अब अंत तक अन्‍ना के आंदोलन में बने रहेंगे। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ इस लड़ाई में उन्‍होंने टीम अन्‍ना के कंधे से कंधा मिला लिया है।

गौरतलब है कि बुधवार की दोपहर बाबा रामदेव एक खुली गाड़ी में लोगों से हाथ मिलाते हुए एकदम हीरो की तरह तिहाड़ जेल पहुंचे थे। वहां उन्‍होंने अन्‍ना से बातचीत की और फिर करीब चार घंटे बाद वो वहां से निकल कर इंडिया गेट के लिए रवाना हो गये थे। खास बात यह है कि बाबा रामदेव के साथ एक हजारे से ज्‍यादा लोग तिहाड़ पहुंचे थे।

अब अगर बाबा रामदेव अनशन पर बैठे तो इस लड़ाई को एक नया बल मिलेगा। हालांकि उन्‍हें अन्‍ना के साथ मंच पर बैठते समय एक बात का ध्‍यान रखना होगा। वो है उनके तीखे बोल। चूंकि पूरे देश में इस समय क्रांति का दौर चल रहा है। एक भी गैरजिम्‍मेदाराना बयान हिंसा भड़का सकता है। यह बात अहम इसलिए भी है क्‍योंकि देश भर में बाबा के लाखों समर्थक हैं, जो उनके एक इशारे पर कुछ भी कर सकते हैं। यानी अगर बाबा ने सकरार के खिलाफ एक भी बोल बोले तो हिंसा भड़कने में देर नहीं लगेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+