लाइव अपडेट - अरविंद केजरीवाल ने कहा टीम अन्‍ना में फूट नहीं

नई दिल्‍ली। सशक्‍त लोकपाल बिल के लिए अन्‍ना हजारे का अनशन बरकरार है। पहले दिन सरकार ने उन्‍हें तिहाड़ जेल में ठूस दिया, फिर रिहा होने के बाद दूसरे दिन अन्‍ना जेल में खुद जमे बैठे रहे। तीसरे दिन आज गुरुवार को केंद्र सरकार आखिरकार अन्‍ना के सामने झुक गई और 15 दिन के अनशन की मंजूरी दे दी और साथ में रामलीला मैदान देने पर मान गई। यहां से हम आपके सामने एक बार फिर पूरे दिन का लाइव अपडेट लेकर आये हैं।

5:30 बजे। अरविंद केजरीवाल ने कहा पीएम मुद्दे से हम हटे नहीं, अन्‍ना टीम में फूट नहीं

5:00 बजे। अन्‍ना ने किया समझौता पत्र पर हस्‍ताक्षर, 50 हजार समर्थक आयेंगे रामलीला मैदान में

4:30 बजे।
केजरीवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री को लोकपाल के दायरे में लाने की बात पर टीम अन्‍ना कोई समझौता नहीं करेगी।

4:00 बजे। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अन्‍ना हजारे शुक्रवार की सुबह 7 बजे रामलीला मैदान पहुंचेंगे। उनका अनशन अभी जारी है।

3:00 बजे।
रामलीला मैदान पर तैयारियों को का जायजा लेने के बाद किरण बेदी ने कहा कि अन्‍ना हजारे आज अनशन स्‍थल नहीं पहुंच पायेंगे, लिहाजा वो शुक्रवार की सुबह ही रामलीला मैदान जायेंगे।

2:30 बजे। रामलीला मैदान की रिपोर्ट तैयार करने की जिम्‍मेदारी किरण बेदी को दी गई है। किरण बेदी हर तीन घंटे के अंदर मैदान की स्थिति से अन्‍ना हजारे को अवगत करायेंगी। हालांकि यह भी खबर है कि अगर रिपोर्ट सकारात्‍मक हुई तो अन्‍ना के आने का समय बदल भी सकता है।

1:30 बजे।
अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि अन्‍ना हजारे अब कल यानी शुक्रवार को जेल से बाहर निकलेंगे और वो यहां से सीधे रामलीला मैदान जायेंगे।

1:17 बजे। 48 घंटों के आनशन के बाद भी अन्‍ना हजारे का ब्‍लड प्रेशर नॉर्मल है। उनका ब्‍लड शुगर भी ठीक चल रहा है। यह जानकारी टीम अन्‍ना द्वारा बुलाये गये डॉक्‍टर ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बतायी।

1:14 बजे।
लखनऊ विश्‍वविद्यालय के सभी शिक्षक अन्‍ना के आंदोलन में भाग लेने के लिए छुट्टी पर चले गये हैं। वहीं हाईकोर्ट के वकील पहले से ही हड़ताल पर हैं। साथ ही राज्‍यकर्मचारी संघ ने भी काम छोड़ कर अन्‍ना का समर्थन शुरू कर दिया है।

1: बजे। अन्‍ना हजारे के समर्थन में पुणे में इंफोसिस और माइंडट्री के कर्मी एक ह्यूमन चेन बनाने जा रहे हैं। यहां अन्‍ना के समर्थन में नारेबाजी जारी है।

12:45 बजे। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैदान साफ होने तक अन्‍ना जेल में ही रहेंगे।

12: 34 बजे। दिन में तीन बजे फैसला होगा कि बाबा रामदेव, अन्ना हजारे के साथ अनशन करेगें या नहीं। अन्ना टीम अन्ना के साथ मिलकर इस बात पर फैसला करेगी।

11:27 बजे। बाबा रामदेव के करीबी ने अभी-अभी खबर दी है कि वो भी अन्‍ना हजारे के साथ अनशन पर बैठेंगे। हालांकि इस बात की अधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

11:20 बजे। राम लीला मैदान में 4 जून के बाद से अभी तक कोई आंदोलन नहीं हुआ है।

11:09 बजे। पंजब विश्‍ वविद्यालय के छात्र आधे घंटे में चंडीगढ़ में अन्‍ना के समर्थन में बाइक रैली निकालने जा रहे हैं।

11 बजे। छत्रसाल मैदान खाली होना शुरू हो गया है। वहीं रामलीला मैदान पर एमसीबी के अधिकारियों का कहना है कि सफाई का काम 3 बजे तक पूरी हो जाएगी।

10:45 बजे। जेल में उपस्थित हमारे एक सूत्र ने बताया कि अन्‍ना हजारे आज ही जेल से बाहर निकल आयेंगे। वो फिलहाल जेल के ए‍डमिनिस्‍ट्रेटिव ब्‍लॉक में बैठे हुए हैं।

10:30 बजे। रामलीला मैदान की सफाई तेज, शाम 4 बजे तक तैयारियां पूरी होने की उम्‍मीद।

10:00 बजे। अन्‍ना हजारे के अनशन के 48 घंटे पूरे हुए। उनका अनशन मंगलवार को पुलिस हिरासत में शुरू हुआ था, जो बाद में तिहाड़ जेल में जारी है।

9:30 बजे। रामलीला मैदान में एमसीडी के अधिकारी व कर्मचारी पहुंच चुके हैं। सफाई आंदोलन युद्ध स्‍तर पर जारी है। साथ ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है कि इतने बड़े आंदोलन में एक भी जगह हिंसक वारदात नहीं हुई।

9:00 बजे। सरकार ने औपचारिक अनुमति प्रदान की, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को बताया कि अन्‍ना हजारे के आज शाम तक जेल से बाहर निकलने की उम्‍मीदें काफी कम हैं।

8:00 बजे। बेंगलुरु में बारिश के कारण आईटी कंपनियों का प्रदर्शन आगे नहीं बढ़ पाया, लेकिन संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है कि दोपहर में यहां एक बार फिर हजारों लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे।

7:45 बजे। किरण बेदी ने मीडिया से बताया कि अन्‍ना का आंदोलन अब तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्‍होंने कहा कि अन्‍ना का स्‍वास्‍थ्‍य बिलकुल ठीक है, लिहाजा डॉक्‍टरों की टीम और तिहाड़ तक एम्‍बुलेंस पहुंचने पर कोई

7:30 बजे। अरविंद केजरीवाल ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि अन्‍ना का अनशन अब जेपी पार्क में नहीं होगा। सरकार की ओर से उन्‍हें आश्‍वासन मिलने के बाद रामलीला मैदान में तैयारियां तेज कर दी गईं हैं।

7 बजे: सरकार के एक दल ने एक बार फिर टीम अन्‍ना के सदस्‍यों से मुलाकात की, जिसमें सरकार ने अन्‍ना हजारे को पंद्रह दिन के लिए रामलीला मैदान देने पर स्‍वीकृति दे दी।

6 बजे: सरकार ने डॉक्‍टरों की टीम अन्‍ना हजारे के स्‍वास्‍थ्‍य की जांच करने के लिए तिहाड़ जेल भेजी, लेकिन अन्‍ना ने जांच से साफ इनकार कर दिया।

गुरुवार की सुबह 5 बजे: तड़के ही लोगों का आना फिर से शुरू हो गया। एक बार फिर तिहाड़ जेल के बाहर लोगों का हुजूम बढ़ने लगा। वहीं छत्रसाल स्‍टेडियम में फिर से लोग पहुंचने लगे।

बुधवार को दिन भर की उठापटक के बाद अंतत: सरकार हार गई और अन्‍ना हजारे ने एक और रात तिहाड़ जेल में काटी। पूरी रात दिल्‍ली के छत्रसाल स्‍टेडियम में और तिहाड़ जेल के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+