हरियाणा में बंदरों ने ली तीन बच्चों की जान

उस समय तीनों बच्चे नीचे चारपाई पर खेल रहे थे। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। वाल्मिकी बस्ती में रमेश की सात साल की लड़की संजना, तीन साल की सिमरण के अलावा डेढ़ साल की खुशबू के साथ बेटा अरूण घर पर थे। अरूण हादसे से दस मिनट पहले दूध लेने चला गया।
रमेश की पत्नी पूजा ने संजना व सिमरन को चाय बनाकर दे दी जबकि खुशबू चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान उनके साथ चचेरा भाई मौजी का घर पर था। इसी दौरान उनकी छत के साथ लगती दिवार पर बंदर आ गये और उत्पात मचाने लगे। चार फुट की कमजोर दिवार अचानक भर भराकर गिर गई। जिसके साथ मुडेर व छत भी ढह गई। जिसके कारण छत बरामदे में खेल रहे संजना, सिमरण और खुशबू पर आ गिरी।
बच्चों को लहुलूहान अवस्थ में करनाल बाईपास के पास इंदिरा गांधी मल्टीपरपज हॉस्पिटल में भती करवाया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। प्रशासनिक अधिकारी हादसे के बाद गांव पहुंचने और परिवारजनों का सांत्वना दी।












Click it and Unblock the Notifications