अन्ना को बीमार बता कर जेल से बाहर निकालना चाहती है पुलिस : अन्ना टीम
अन्ना टीम का कहना है कि ये सब कुछ जानबूझ कर किया जा रहा है ताकि अन्ना को बीमार कहकर जेल से हटाया जाये। फिलहाल आसार कह रहे हैं कि अन्ना जो हो वो आज की रात भी तिहाड़ में ही बितायेगें। पीएम मनमोहन सिंह ने आज शाम को अपनी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ एक मीटिंग भी की है लेकिन अभी तक कोई नया फरमान सामने नहीं आया है।
लोगों में उत्सुकता और बैचेने देखकर तिहाड़ प्रशासन ने अन्ना की हालत को सही बताया है लेकिन अन्ना टीम कह रही है पुलिस अब अन्ना की बीमारी का बहाना बनाकर उन्हें जेल से बाहर ले जाना चाहती है।
दिन भर की चली उठापटक और माथा पच्ची के बावजूद अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। हालांकि आज शाम एक खबर आयी थी कि अन्ना के सात शर्तों में छह शर्ते पुलिस ने मान ली है। मामला अनशन की अवधि को लेकर फंसा हुआ है। अन्ना ने पुलिस से एक महीने अनशन की अनुमति मांगी थी लेकिन पुलिस ने उन्हें केवल 7 दिन का समय दिया था लेकिन अन्ना राजी नहीं हुए है। अब अन्ना और पुलिस दोनों कोर्ट में जाने की बात हो रही है। फिलहाल हजारों की संख्या में लोग अभी तिहाड़ जेल के सामने बैचे हुए हैं। उनके हाथ में तिरंगे हैं और जुबान पर अन्ना हजारे।













Click it and Unblock the Notifications