अन्‍ना तुम संघर्ष करो, देश तुम्‍हारे साथ है

Anna gets Mass support with slogan' Anna Tum Sangharsh Karo Hum Tumhare Sath Hai'
दिल्‍ली। हर भारतवासी की जुबान पर इस समय यही नारा है। दिल्‍ली पुलिस ने अन्‍ना हजारे को अनशन से रोकने और भ्रष्‍टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम को दबाने के लिए उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी ने भ्रष्‍टाचार के खिलाफ देश भर में आंदोलन की आंधी और भी तेज कर दी। पूरा देश अन्‍ना के समर्थन में एक हो गया। बच्‍चा, युवा और बुजुर्ग हर किसी के मन में अन्‍ना का समर्थन कर भ्रष्‍टाचार को जड़ से उखाड़ने का जज्‍बा था।

इस आंदोलन का केंद्र देश की राजधानी दिल्‍ली है। देश के बाकी हिस्‍सों से लोग अब दिल्‍ली की तरफ कूच कर रहे हैं। अन्‍ना हजारे तिहाड़ जेल में बंद हैं ऐसे में उनके समर्थक तिहाड़ जेल के बाहर इकट्ठे हो अनशन शुरू कर रहे हैं। अन्‍ना के अनशन के पहले दिन ही दिल्‍ली के 12 बड़े पार्कों को जेल में तब्‍दील कर दिया गया था। गिरफ्तारी के बाद अन्‍ना हजारे को जिस छत्रसाल स्‍टेडियम में ले जाया गया था वहां उनके हजारों समर्थकों ने गिरफ्तारी दी है।

अन्‍ना हजारे के इस आंदोलन को मीडिया का भी जबरदस्‍त साथ मिला है। पल पल की खबर आम जनता के पास पहुंच रही है। इसी वजह से जनता का समर्थन अन्‍ना हजारे की मुहिम को मिल रहा है। इसके अलावा विभिन्‍न तबके के लोग अन्‍ना की इस मुहिम में शामिल होते जा रहे हैं। इसकी शुरुआत युवाओं ने सबसे पहले की है। अन्‍ना के अनशन के पहले दिन डीयू के छात्रों ने अन्‍ना के समर्थन में बढ़चढ़कर हिस्‍सा लिया। इतना ही नहीं भारतीय छात्र संघ ने अन्‍ना के जनलोकपाल बिल का विरोध करने वाले कपिल सिब्‍बल को काला झंडा तक दिखा दिया।

पहले दिन उत्‍तर प्रदेश के इलाहाबाद में वकीलों ने मुंह पर पट्टी बांधकर अन्‍ना हजारे के अनशन का समर्थन दिया। दूसरे दिन इसी तर्ज पर दिल्‍ली में भी वकीलों ने अनशन के लिए काम ठप रखा। दिल्‍ली में आटो वालों ने भी हड़ताल कर दी है। अनशन के पहले दिन इंडिया गेट पर भारी संख्‍या में एकत्रित होकर कैंडल मार्च निकाला। इसके अलावा इस समय तिहाड़ जेल के बाहर भी हजारों की संख्‍या में लोग मौजूद हैं।

छोटे-छोटे बच्‍चे मां का आंचल छोड़कर अन्‍ना हजारे के आंदोलन में श‍ामिल हो गए हैं। पढ़े-लिखे से लेकर अनपढ़, गरीब से लेकर अमीर और रोजगार से लेकर बेरोजगार सभी इस मुहिम का हिस्‍सा हो गए हैं। सबको पता है कि अगर अब अन्‍ना के अनशन को समर्थन करके भ्रष्‍टाचार के दानव को खत्‍म नहीं किया गया तो यह आने वाले समय में देश को पूरी तरह खोखला कर देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+