अपने पागलपन की वजह से अन्ना हुए गिरफ्तार : सुबोधकांत सहाय
इसमें सरकार क्या करे। किसी को भी कानून तोड़ने और शांति भंग करने का हक नहीं है इसलिए अन्ना को भी वो हक नहीं दिया गया। अन्ना की गिरफ्तारी के लिए वो खुद ही जिम्मेदार है। जो भी हुआ है उसे दिल्ली पुलिस ने किया है सरकार इसमें क्या कर सकती है। लोकपाल बिल के बारे में संसद में फैसला होगा ना कि सड़कों पर अनशन करने और धरना देने से।
आपको बता दें कि मंगलवार देर रात अन्ना को तिहाड़ से रिहा कर दिया गया है लेकिन अन्ना जेल से बाहर नहीं आये। अन्ना हजारे ने रात तिहाड़ जेल में ही गुजारी वो अभी भी तिहाड़ जेल में ही है ।अन्ना बिना शर्त अनशन की इजाजत चाहते हैं इसलिए वो जेल से बाहर नहीं आ रहे हैं। उनका अनशन अभी भी जारी है। उनके अनशन को 24 घंटे पूरे होने वाले हैं। तिहाड़ जेल के पास रात से सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थक जुटे हुए हैं। आपके बता दें कि ये वो ही सुबोधकांत सहाय है जो 13 जुलाई को जब मुंबई में ब्लास्ट हुआ था उस समय से खबर मिलने के बाद दिल्ली में फैशन शो का आनंद ले रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications