अन्ना हजारे के समर्थन में 14 लोग आमरण अनशन पर
सिरसा/हिसार। देश से भ्रटाचार मिटाने के लिए अन्ना हजारे के आंदोलन को हिसार, सिरसा व फतेहबाद जिलों में भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। बीते दिवस अन्ना को अनशन पर बैठने से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद देशवासी बिफर पड़े और देश भर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया। सिरसा व हिसार में भी बीते दिवस व आज सुबह से लोग अन्ना के समर्थन में शहर में प्रदर्शन करते रहे। इसके अलावा हिसार व सिरसा में कुल 14 लोग आमरण अनशन पर बैठ गए।
सिरसा के टाऊन पार्क के पास धरना स्थल पर तीन लोग अनशन पर बैठ गए। अनशन पर बैठने वालों में लाल चंद गोदारा, कृष्ण चंद गोदारा, ब्रह्मनंद शर्मा शामिल हैं। इन तीनों का कहना है कि जब तक अन्ना अनशन पर बैठेंगे और सरकार जनलोकपाल बिल लागू नहीं करेती वे अनशन जारी रखेंगे। इसके अलावा लघु सचिवालय परिसर के समक्ष भी बाजेकां निवासी ठाकर शिव शर्मा, एडवोकेट लेखराज ढोंट व दड़बी निवासी रामजी लाल अनशन पर बैठ गए हैं।
इससे पूर्व बीजेपी व आरएसएस कार्यकर्ताओं ने शहर भर में प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश में एमरजेंसी के सामान ही है क्योंकि एमरजेंसी के टाइम ही इस प्रकार के हालात होते हैँ जिसमें सरकारी तंत्र किसी की नहीं सुनता और निर्दोष लोगों को जेलों में डाल दिया जाता है। इसके अलावा इनसो तथा पंतजलि समिति के लोगों ने भी अन्ना के समर्थन प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया।
दूसरे दिन भी जारी रहा नो वर्क डे
बार एसोसिएशन ने आज दूसरे दिन भी अन्ना के समर्थन में नो वर्क डे रखा। कोई भी वकील अन्ना के समर्थन में कामकाज ठप्प रखा। ऐसा पहली बार है कि लगातार दो बार किसी आंदोलन के समर्थन ने बार ने दो दिन तक कामकाज ठप्प रखा हो। वहीं चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के शिक्षक व छात्र भी अन्न्ना के आंदोलन के समर्थन में खुलकर आगे आ गए हैं।
आज देविवि में प्राध्यापकों व छात्रों ने अन्ना के समर्थन में नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके अलावा शहर वासी आज रात को शहर भर में कैंडल मार्च भी निकालेंगे। यह मार्च विभिन्न बाजारों से होकर गुजरेगा।












Click it and Unblock the Notifications