अन्‍ना हजारे के गांव में नहीं जला चूल्‍हा, निकला मशाल मोर्चा

No food cooking in Anna Hazare's Village
दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे के अनशन को जहां पूरे देश का समर्थन मिला है वहीं उनके गांव वाले भी उनके समर्थन में पीछे नहीं हैं। अन्‍ना हजारे के अनशन पर महाराष्‍ट्र में उनके गांव रालेगर सिद्धि में भी मंगलवार को दिन भर चूल्‍हा नहीं जला। गांव वालों ने एकजुट होकर उनका समर्थन किया। गांव वालों ने उनके समर्थन में मशाल मोर्चा भी निकाला। गांव वालों का कहना है कि यह आग अब तभी बुझेगी जब अन्‍ना का मकसद पूरा हो जाएगा।

अन्‍ना हजारे की गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध जताते हुए गांव वालों ने कहा कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अन्‍ना हजारे की आवाज बुलंद करने के लिए हम लोगों ने भी अनशन पर रहने का फैसला किया है। जब तक हमारे अन्‍ना हजारे कुछ नहीं खाते हैं हम लोग भी भूखे रहेंगे। गांव के बच्‍चे से लेकर बूढ़े सभी अन्‍ना के समर्थन में एकजुट हो गए हैं। गांव वालों का कहना है कि वे अन्‍ना के समर्थन में दिल्‍ली की तरफ कूच करेंगे।

फिलाहल अन्‍ना हजारे को अपने घर से जो समर्थन मिल रहा है वह उनके हौसले जरूर बढ़ाएगा। सरकार ने अनशन के लिए उन्‍हें जेपी पार्क में भले ही न बैठने दिया हो लेकिन पूरे देश में अन्‍ना हजारे के अनशन को हवा मिल गई है। पूरे देश में सरकार के खिलाफ कड़ा रोष व्‍यक्‍त किया जा रहा है। पूरा देश अन्‍ना के समर्थन में जुट गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+