गूगल का धमाका, 12.5 अरब डॉलर में खरीदी मोटोरोला मोबिल्टी

गूगल ने अमेरिका की मोटोराला मोबिल्टी होल्डिंग को 12.5 अरब डॉलर (56,750 करोड़) में खरीद लिया है। इस डील के हो जाने के बाद गूगल को मोबाइल बाजार में प्रवेश करने में आसानी होगी। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, एचटीसी कॉर्प, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स और एप्पल जैसी दिग्गज कंपनियों को गूगल से जबर्दस्त टक्कर मिलेगी। वहीं पिछले हफ्ते एप्पल वायरलेस और हार्डवेयर साफ्टवेयर बनाने वाली दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब मिला था। जिसके आईफोन और आईपैड ने बाजार में धूम मचा रखी है।
वहीं गूगल अभी तक साफ्टवेयर के मामले में मजबूत कंपनी थी मगर इस डील के हो जाने के बाद गूगल के पास हार्डवेयर और साफ्टवेयर दोनों की तकनीकी मिल जाएगी साथ ही उसे कई तरह के पेंटेट भी मिल जाएगें। इस समय मोटोरोला के पास 17,000 पटेंट है। वहीं दूसरी ओर इस सौदे से गूगल के ऐंड्रॉयड सिस्टम को पेटेंट के खतरे से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं इस डील से एप्पल को गूगल से कड़ी टक्कर मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications