दिल्ली पुलिस के नहले पर अन्ना का दहला, जेल के बाहर आने से किया इंकार

नई दिल्ली। एक बड़ी खबर आ रही है कि अन्ना हजारे ने जेल से बाहर जाने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो बिना शर्त ही जेल से बाहर आना चाहते हैं अगर उनके ऊपर कोई शर्त लगाते हैं तो वो बाहर नहीं आयेगें। लेकिन तिहाड़ प्रशासन ने कहा है कि उन्होंने अन्ना को रिहा किया है लेकिन अन्ना अभी भी डीजी के दफ्तर में बैठे हुए हैं।

वो जेल से बाहर आने को तैयार नहीं है। थोड़ी देर पहले अन्ना के सहयोगी मनीष सिसोदिया रिहा होकर जेल से बाहर आ गये हैं। उन्होंने बताया कि अन्ना बिना शर्त बाहर आने को तैयार है लेकिन वो सीधे जेल से जेपी पार्क जाना चाहते हैं। लेकिन पुलिस उन्हें जेपी पार्क नहीं ले जाना चाहती है। वो उन्हें सुप्रीम एनक्लेव पर पहुंचाने की बात कह रही है लेकिन अन्ना ने कहा कि वो आज अपने घर से जेपी पार्क के लिए चले थे इसलिए वो जेपी पार्क ही जाना चाहते हैं।

आपको बता दें कि अन्ना और उनके साथी अरविंद केजरीवाल का अनशन अभी भी जारी है। अन्ना के इस पलटवार से सरकार और प्रशासन बुरी तरह से हिल गये हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आगे क्या करें। इसी बीच खबर ये भी आ रही है कि मनीष सिसोदिया भी जेल के बाहर धरने पर बैठ गये हैं। आपको बता दें कि अन्ना के पास कोई मोबाइल फोन नहीं है इसलिए मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आये अन्ना का संदेश जनता को पता लग पाये। वहीं अन्ना से स्वामी अग्निवेश भी मिले हैं। उन्होंने जनता का धन्यवाद किया है कि वो अन्ना का साथ दे रहे हैं। स्वामी अग्निवेश ने कहा कि अन्ना प्रशासन से लिखित आश्वासन चाहते हैं और वो जेपी पार्क जाना चाहते हैं। अग्निवेश ने बताया कि अन्ना ने कहा है कि वो प्रशासन से आमरण अनशन की परमिशन चाहते हैं।

टीवी चैनल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधु सिंघवी ने कहा कि अन्ना के साथ जो भी हो रहा है वो सही है। क्योंकि उनके ऊपर जो आरोप लगे थे वो बेहद ही कम थे जिसके चलते उन्हें एक दिन में गिरफ्तार और रिहा किया जा सकता है। जो कुछ भी हो रहा है वो दिल्ली पुलिस कर रही है सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर इस मसले में राहुल गांधी के हस्तकक्षेप से इंकार किया। क्योंकि ऐसा कहा जा रहा था कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने पीएम मनमोहन सिंह से मुलाकात की है जिसके बाद पुलिस ने ये कदम उठाया है।

गौरतलब है कि अब से थोड़ी देर पहले बड़े ही नाटकीय अंदाज में पुलिस ने रिलीज वारंट अन्ना के लिए जारी किया जिसके तहत अन्ना को आज रात करीब रात दस बजे रिहा किया जाना था। अन्ना के समर्थन में इस समय जेल के सामने सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद है और वो वंदे मातरम और अन्ना जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। टीवी चैनलों के मुताबिक अन्ना को पुलिस रिहा करने के बाद एयरपोर्ट ले जायेगी और उन्हें विशेष विमान के जरिये पुणे ले जायेगी और वहां से उन्हें उनके गांव भेज देगी।

इससे पहले अन्ना की साथी किरण बेदी और शांति भूषण को भी रिहा कर दिया गया । किरण बेदी ने कहा कि अन्ना की रिहाई के पीछे कोई समझौता नहीं है। अन्ना हजारे के समर्थन में जुड़े लोगों की वजह से सरकार काफी डर गयी है जिसके तहत वो ये कदम उठा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+