हिमाचल प्रदेश: बस खाई में गिरी 15 की दर्दनाक मौत

15 killed, 7 more feared dead as bus falls in gorge in Himachal Pradesh
शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति जिले में एक बस के खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सात महिलाएं शामिल हैं। सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लेह-लद्दाख से एक सांस्कृतिक दल के 22 सदस्य निजी बस में केलंग आ रहे थे। इन लोगों को केलंग में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेले में कार्यक्रम प्रस्तुत करना था। शनिवार देर रात बस लाहुल-स्पीति जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर गेमूर के निकट करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में घायल हुआ एक व्यक्ति ठिले अंगदुई पैदल चल कर रविवार तड़के केलंग अस्पताल पहुंचा। अस्पताल कर्मियों ने प्रशासन को सूचित किया। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। बस के गहरी खाई में गिरी होने के कारण बचाव दल को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। रस्सी के सहारे घायलों व शवों को निकाला गया। हादसे के शोक में लेह रविवार को पूरी तरह से बंद रहा।

राज्यपाल एनएन वोहरा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। शवों को घटनास्थल से सोमवार को लेह जाया जाएगा। जिला नागरिक, पुलिस प्रशासन के अधिकारी व लद्दाख बुद्धिस्ट एसो. के 12 सदस्य रवाना हो गए हैं। लद्दाख में बादल फटने की घटना के बाद यह दूसरा बड़ा हादसा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+