आजादी के जश्र के दिन एडस पीडि़त दंपत्ति ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छामृत्यु

इस दंपती के दो बच्चे एड्स के चलते गत वर्ष मौत के मुंह में समा चुके हैं। बीमारी से परेशान और तंगहाली का जीवन जी रहे 36 साल के ओमप्रकाश और उनके परिवार ने इच्छा- मृत्यु के लिए राष्ट्रपति सचिवालय के नाम पत्र भी भेज दिया है। 1993 में ओमप्रकाश के विवाहित जीवन में एड्स ने ग्रहण लगा दिया। लगभग 20 वर्ष पहले बिहार से रोजगार की तलाश में पलायन करके पानीपत आए और फिर घरौंडा में अस्थाई रूप से बस गए।
1994 में जन्मी ओमप्रकाश की बेटी मुस्कान ने एड्स के चलते 10 वर्ष की आयु में दम तोड़ दिया। वहीं 1995 में जन्मे आकाश की मात्र डेढ़ सालकी उम्र में मौत हो गई। वहीं ओमप्रकाश को एड्स होने की पुष्टि पहली बार 1995 में हुई। पत्नी रेखा की भी जांच कराई उसे भी एड्स निकला। उनके पास 14 माह की बेटी नेहा, 8 वर्षीय पूनम और एक बच्चा रोहित है। पूनम को एड्स की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन अभी रोहित और नेहा एड्स की चपेट से दूर हैं। ओमप्रकाश एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे, लेकिन पिछले कुछ माह से वे बेरोजगार हैं। पता चला है कि उन्हें एड्स के चलते फैक्ट्री से निकाल दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications