अन्ना से डर गई है मनमोहन सरकार : किरण बेदी

अन्ना टीम की मुख्य सदस्य किरण बेदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर वार करते हुए किरण बेदी ने टि्वटर पर टि्वट किया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह देश पर धोखेबाजी वाले बिल को थोप रहे हैं।
अगर प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार को लेकर संवेदनशील होते तो वे सरकारी लोकपाल बिल वापस ले लेते। आपको बता दें कि आज यानी 15 अगस्त को मनमोहन सिंह ने लालकिले से बोलते हुए कहा कि लोकपाल बिल पर उनकी सरकार सजग है, और वो एक लोकपाल बिल को संसद पर पेश कर चुकी है और वो संसद के ही पास करने पर ही लागू होगा। लेकिन इसके लिए अनशन करने की जरूरत नहीं है। उनका इशारा अन्ना हजारे की ओर था।
इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी के बयान पर किरण ने कहा कि कांग्रेस अन्ना से डर गई है, इसलिए तो वो ऊंट पटांग बयान दे रही है। अन्ना का अनश लोकतंत्र के खिलाफ नही हैं। देश को गर्व होना चाहिए अन्ना जैसा बेटा उसके पास है जो देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने को तैयार है। अन्ना हजारे पद्म भूषण और पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं,जो इस बात का पहला आधार है कि यह सब उन्हें उनकी ईमानदारी के बूते हासिल हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications