स्पीक एशिया की मुंबई में रैली

मुंबई के अलावा पुणे में भी स्पीक एशिया ने बाइक रैली का आयोजन किया। स्पीक एशिया के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के खिलाफ साजिश के तहत उनके निवेशकों को बहकाया जा रहा है। कंपनी देश छोड़कर नहीं जा रही है। कंपनी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने स्पीक एशिया के खातों को सीज कर दिया है जिस वजह से कंपनी अपने निवेशकों को पैसे ट्रांसफर नहीं कर पा रही है।
इससे पहले कंपनी में निवेश करने वाले कई निवेशकों ने इंदौर में एक रैली का आयोजन किया था। इसके बाद इन निवेशकों ने राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को एक ज्ञापन भी सौंपा था। इस ज्ञापन में निवेशकों ने अपील की है कि उन्हें उकना पैसा वापस दिलाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications