दिल्‍ली में पकड़ में आया पाकिस्तानी ड्रग तस्कर

Pakistani drug smuggler arrested
नई दिल्ली। तिलक नगर में रहे पाकिस्तानी ड्रग तस्कर नियामत उल्लाह (21) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह दो साल से दिल्ली में रह रहा था। खुद को अफगान बताता था। इसके लिए उसने कंधार (अफगानिस्तान) से पासपोर्ट बनवा रखा था। वह पाकिस्तान के क्वेटा शहर का रहने वाला है। उसका पिता जेल में बंद है। उसे अमृतसर से 50 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस नियामत को दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी नागरिक महावीर एंकलेव में रहता है जो किसी से मिलने अक्सर तिहाड़ जाता है। उसके घर पर नाइजीरियन भी आते हैं। इस पर पुलिस ने नियामत को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अफगानी पासपोर्ट मिला जो कंधार का है। पासपोर्ट पर तीस दिन का बिजनेस वीजा लगा हुआ है जिसकी अवधि पिछले साल ही खत्म हो गई थी। फोन कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि उसकी पाकिस्तान में काफी बात होती है। इसके बाद पुलिस के साथ-साथ मिलिट्री इंटेलिजेंस सहित अन्य गुप्तचर एजेंसियां पूछताछ के लिए पहुंच गईं।

उसने बताया कि वह अपने पिता खान मोहम्मद के साथ मादक पदार्थ की तस्करी करता है। नवंबर में डीआरआई ने उसके पिता को अमृतसर से 50 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। वह अफगानिस्तान से विमान के मार्फत राजधानी आया था। अब तक वह करीब 26 किलो हेरोइन की तस्करी कर चुका है। पहले वह खिड़की एक्सटेंशन में रहता था और कुछ माह से महावीर एंकलेव में रह रहा था।

पुलिस का कहना है कि नियामत जिन लोगों से बातचीत करता था उसकी भी जांच जारी है, तभी पता चल पाएगा कि आखिर वह किस मकसद से दिल्ली में रह रहा था। गुप्तचर एजेंसियां भी इस बात की जांच कर रही है कि दोनों पिता-पुत्र किस बार्डर से ड्रग्स की खेप लेकर आते थे। वहां सुरक्षा के बावजूद वह निकलने में कामयाब कैसे होता था। साथ ही, पुलिस तिहाड़ जेल के रजिस्टर की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+