मेट्रो रखेगी रक्षाबंधन पर भाई-बहनों का खास ख्याल

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रवक्ता ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात किया जाएगा, ताकि पैसेंजरों को किसी तरह की दिक्कत न हो। पिछले सालों के अनुभव को देखते हुए यह माना जा रहा है कि इस बार शनिवार को मेट्रो में सफर करने वाले पैसेंजरों का आंकड़ा 20 लाख तक पहुंच सकता है। आम दिनों में दोपहर 12:30 बजे से 4:30 बजे के बीच में दिल्ली मेट्रो अपने नेटवर्क से 15 ट्रेनें वापस डिपो भेज देती है, लेकिन शनिवार को ये 15 ट्रेनें भी मेट्रो नेटवर्क पर दौड़ती रहेंगी। इस तरह से ये ट्रेनें दो सौ अतिरिक्त ट्रिप लगाएंगी।
मेट्रो का कहना है कि पैसेंजरों को गाइड करने के लिए ज्यादा कस्टमर फसिलिटेशन एजेंट तैनात करेगी, जो पैसेंजरों की मदद करेंगे। इसी तरह टोकन वितरण के लिए भी दिल्ली मेट्रो ने 67 स्टेशनों पर अतिरिक्त शिफ्ट में कर्मचारी तैनात करने का निर्णय किया है। इससे पैसेंजरों को टोकन आदि लेने के लिए लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आपको बता दें कि पिछले साल रक्षाबंधन के दिन 12 लाख पैसेंजरों ने सफर किया था। इस वक्त मेट्रो में जुलाई तक रोजाना 16 लाख पैसेंजर सफर कर रहे थे और अब उनकी संख्या 17 लाख तक पहुंच गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि शनिवार को मेट्रो में सफर करने वालों का आंकड़ा 20 लाख तक पहुंच सकता है।












Click it and Unblock the Notifications