दिल्‍ली: इश्क में हुई पिटाई तो बन गया वकील विरोधी

Delhi: Lawyer hater arrested
नई दिल्ली। बिहार के पंकज को वकील की बेटी से प्यार हो गया था, लेकिन पिता को जानकारी मिली तो उन्होंने जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद वह बिहार से दिल्ली आ गया और पटियाला हाउस कोर्ट में स्टॉल चलाने लगा। इस दौरान उसने लड़की के पिता से हुए नफरत से वकीलों का सामान चुराने लगा। पुलिस ने उसके पास से 15 मोबाइल, स्टीरियो और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से छह मामले सुलझाने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार15 अगस्त के मद्देनजर इंडिया गेट व नई दिल्ली जिले के विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने इंडिया गेट के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया। आरोपी की पहचान पंकज (22) के रूप में की गई। । उसके पास से पुलिस को एक चाकू मिला। पूछताछ में खुलासा किया कि वह बेगूसराय, का रहने वाला है। जब वह बिहार में था तो एक वकील की बेटी के साथ प्यार करने लगा। जब वकील को इसका पता चला तो उसने पंकज को बुरी तरह से पीटा और अपनी बेटी से दूर रहने की हिदायत दी।

पांच तक पढ़ने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वकील की बेटी उस समय दसवीं में पढ़ रही थी।वहीं पंकज की सौतेली मां भी उसे रोज पीटा करती थी। इस सबसे तंग आकर वह वर्ष 2005 में दिल्ली भाग आया और पटियाला हाउस अदालत में एक स्टॉल चलाने लगा। उसे वकीलों से इस कदर नफरत हो गई कि वह अदालत में खड़ी वकीलों की कारों से सामान चोरी करने लगा अब तक उसने कितने वारदात को अंजाम दिया यह उसे भी पता नहीं है। पुलिस ने उसके निशानदेही पर 15 मोबाइल फोन,दो स्टीरियो और एक इसीएम मशीन बरामद कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+