असम: 15 अगस्‍त से पहले सुरक्षा में सेंध, ट्रेन में मिला बम

Assam: Bomb found in Assam train before August 15
गुवाहाटी। स्‍वतंत्रता दिवस को देखते हुए पूरे देश में आंतरिक सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां, सेना और पुलिस चप्‍पे-चप्‍पे पर नजर रखे हुए है। इसके बावजूद भी देश की सुरक्षा में एक भारी चूक हो गई। असम में एक ट्रेन में बम बरामद हुआ है। यह बम कमाख्‍या पुरी एक्‍सप्रेस के स्‍लीपर कोच एस-6 कोच में मिला है। बम निरोधक दस्‍ते ने इस बम को डिफ्यूज कर आतंकी हमले की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

सूत्रों के मु‍ताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कमाख्‍या पुरी एक्‍सप्रेस में बम रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने पंचरत्‍न रेलवे स्‍टेशन पर ट्रेन रुकवाकर इसकी तलाशी ली। जिसके बाद बैग में एक बम मिला। इसके बाद इसे डिफ्यूज किया गया। पुलिस को शक है कि इस बम को रखने में असम मिलिटेंट का हाथ हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। 15 अगस्‍त के मौके पर असम मिलिटेंट के कई ग्रुपों ने रैली निकालने की भी योजना बनाई है।

इससे पहले इसी साल 11 जुलाई को भी कमाख्‍या एक्‍सप्रेस में 70 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। तब भी ट्रेन की पटरी को बम से उड़ा दिया गया था। जिस वजह से ट्रेन के 4 डिब्‍बे पटरी से उतर गई थी। पुलिस का कहना है कि 15 अगस्‍त से पहले अपना ध्‍यान खींचने के लिए असम मिलिटेंट ने इस घटना को अंजाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+