उत्तर प्रदेश : सड़क किनारे लेटे सात लोगों को ट्रक ने रौंदा

गोरखपुर-लखनऊ राजमार्ग पर सरिया क्षेत्र में सड़क पर जा रही बस अचानक खराब हो जाने से वह बीच सड़क पर रूक गयी। बस तो रूक गयी लेकिन पीछे से आ रहा ट्रक नहीं रूक सका। ट्रक चालक ने बस को बचाने के लिए ट्रक का रूख दूसरी ओर घुमा दिया। ट्रक चालक को अंदाजा भी नहीं होगा कि जिस ओर वह ट्रक को घुमा रहा है उधर पहले से ही कुछ लोग सो रहे होंगे। सड़क किनारे कर्ई लोग लेटे हुए थे। अभी कोई कुछ समझता या फिर उठकर भागने की कोशिश करता तब तक ट्रक उनके ऊपर चढ़ गया।
ट्रक के नीचे आने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से चार ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन अन्य को निकट के चिकित्सालय में भर्र्तीकरा दिया गया। मरने वालों में कृष्ण कुमार 45 वर्ष, प्रेम 40 वर्ष, राधेश्याम 42, व शारदा 40 प्रमुख हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी छनबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक व ट्रक दोनों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications