जींस गोदाम में आग, लाखों का नुकसान

शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पुलिस और दमकल को सूचना मिली कि जाफराबाद गली नंबर-37 में जींस जैकेट के एक गोदाम में आग लग गई है। शुरुआत में दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। खतरे को बढ़ता देखकर अधिकारियों ने आसपास के दमकल केंद्रों से और गाड़ियां बुला ली। प्रत्यक्षदर्शी आमिर ने बताया कि सुबह 6.30 बजे गोदाम की पहली मंजिल से धुआं निकलना शुरू हुआ। थोड़ी देर बाद ही वहां से आग की लपटे उठने लगी।
आग ने दूसरी मंजिल के साथ बराबर वाले गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। उसके बाद लोगों ने दमकल को सूचना दी। गोदाम टीएनटी के नाम से करने वाले ताशी भाई तिब्बती के नाम से बताए जा रहे हैं। ताशी ने मकान नंबर-1133, 34 और 1136 में जैकेट का गोदाम बनाया हुआ है। दमकल कर्मियों ने थोड़ी देर में आग पर काबू पाया। आग से 1133 और 34 नंबर के गोदाम को क्षति पहुंची है। आग से एक इमारत की तीन मंजिल ढह गई।












Click it and Unblock the Notifications