लाठीचार्ज के खिलाफ जंतर मंतर पर बीजेपी का प्रदर्शन

BJP protest on Jantar mantar against Lathicharge
दिल्‍ली। मंगलवार को बीजेपी युवामोर्चा पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी ने गुरुवार को संसद के अंदर व बाहर जमकर बवाल मचाया। पहले बीजेपी ने संसद की कार्रवाई स्‍थगित करवाई इसके बाद संसद से चलकर पार्टी नेता जंतर-मंतर पर पहुंचे। इस पैदल मार्च में नवजोत सिंह सिद्धू और विजय कुमार मेहरोत्रा सहित हजारों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

पैदल मार्च के दौरान बीजेपी ने राष्‍ट्रमंडल खेल घोटालों में फंसी दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित की गिरफ्तारी की भी मांग की। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बीजेपी नेताओं को गिरफ्तार भी किया लेकिन कुछ देर बाद उन्‍हें रिहा भी कर लिया गया। पार्टी नेताओं का कहना है कि यूपीए सरकार शांति से विरोध कर रहे लोगों पर भी लाठीचार्ज करवा रही है।

भाजपा ने इस मौके पर गृहमंत्री पी चिदंबरम के इस्‍तीफे की भी मांग की। इससे पहले बुधवार और आज भाजपा ने संसद के दोनों सदनों की कार्रवाई बाधित की थी। गौरतलब है कि मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकताओं पर दिल्‍ली पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+