अन्‍ना ने दी जल त्‍यागने की धमकी

Anna says not to take water in Hunger strike
दिल्‍ली। गांधीवादी अन्‍ना हजारे लोकपाल बिल मामले पर सरकार को बख्‍शने के मूड में नहीं हैं। उन्‍होंने कहा कि वे लोकपाल बिल मामले पर सरकार से कोई समझौता नहीं करेंगे। गुरुवार को उन्‍होंने सरकार को धमकी दी कि अगर उनके साथ किसी तरह की जबरदस्‍ती की गई तो वे अनशन के साथ जल भी त्‍याग देंगे। अन्‍ना हजारे सरकारी लोकपाल बिल का विरोध करने के लिए 16 अगस्‍त से अनशन करेंगे।

दिल्‍ली पुलिस ने इसके लिए उन्‍हें जेपी पार्क में अनशन करने की अनु‍मति दे दी है। यहां वे 16 अगस्‍त से अपने अनशन पर बैठेंगे। सिविल सोसाइटी के सदस्‍यों का कहना है कि वे 16 अगस्‍त से अन्‍ना हजारे के साथ जेपी पार्क पर अनशन में बैठेंगे। लोकपाल बिल मामले पर जनता का समर्थन जुटाने के लिए मुंबई से दिल्‍ली वापस आए अन्‍ना हजारे ने कहा कि वे भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आखिरी लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सरकारी लोकपाल बिल पर अन्‍ना हजारे ने कहा कि सिविल सोसाइटी ने सरकारी लोकपाल बिल पर जनता के बीच सर्वेक्षण कराया है। इसमें लगभग 90 फीसदी लोगों ने सरकारी लोकपाल बिल का विरोध किया है। जब जनता इस लोकपाल बिल को लागू कराने में राजी नहीं है तो सरकार जबरदस्‍ती इसे कैसे लागू कर सकती है। अन्‍ना की टीम अभी तक कपिल सिब्‍बल और राहुल गांधी के संसदीया क्षेत्रों में सर्वे करा चुकी है। इसमें 90 फीसदी लोगों ने अन्‍ना के लोकपाल बिल का समर्थन किया है।

गौरतलब है कि सिविल सोसाइटी और सरकार ने अलग-अलग लोकपाल बिल केबिनेट में पेश किया था। जिसमें से सरकारी लोकपाल बिल को केबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी थी। इसके बाद सरकारी लोकपाल बिल को संसद के मानसून सत्र में पेश किया गया था। इसके बाद इसे संशोधन के लिए स्‍टैंडिंग कमेटी के पास भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+