यूपी: आरक्षण देखने के लिए सरकार को करना होगा इंतजार

UP Govt have to wait till Aug 9 over 'Aarakshan' issue
लखनऊ। हम मेरिट पर विश्वास करते हैं आरक्षण पर नहीं पर है। फिल्म आरक्षण का यह संवाद उत्तर प्रदेश सरकार के लिए विवादास्पद है। इसी संवाद के चलते मनोरंजन कर आयुक्त की ओर से फिल्म के निर्माता निर्देशक को नोटिस थमा दिया। निर्देशक प्रकाश झां को नोटिस देते हुए सरकार ने फिल्म देखने के बाद ही उसके प्रदर्शन की इजाजत देने की शर्त रख दी। अब सरकार को फिल्म देखने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि मुम्बई हाई कोर्ट में फिल्म रिलीज पर मामला विचाराधीन है।

निर्माता निर्देशक प्रकाश झा की विवादास्पद फिल्म आरक्षण का प्रदर्शन फिलहाल टल गया है। फिल्म आरक्षण को विवादित मानते हुये उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रकाश झा फिल्म रिलीज से पूर्व सरकार को फिल्म दिखाने की नोटिस दी ताकि यह पता लगाया जा सके कि फिल्म प्रदर्शित होने से राज्य में कानून व्यवस्था को कोई खतरा तो नही है।

इसके लिए श्री झा को बकायदा नोटिस जारी की गयी थी जिस पर निर्देशक के वकील ने राज्य सरकार को लिखे जवाब में कहा है कि चूकि मामला मुम्बई उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और इसकी सुनवाई नौ अगस्त को होगी इसलिये राज्य सरकार को इसके लिये उस तिथि तक इन्तजार करना होगा। वकील ने कहा कि उच्च न्यायालय ने सुनवाई तक फिल्म के रिलीज एवं वितरण पर रोक लगायी हुई है।

इसलिये राज्य सरकार को इसे नहीं दिखाया जा सकता। मनोरंजन कर आयुक्त एस.के. द्विवेदी ने श्री झां के वकील की ओर से नोटिस के जवाब में कही गयी बातों की पुष्टिi की। ज्ञात हो कि निर्माता प्रकाश झा अधिकारियों को रिलीज से पूर्व फिल्म दिखाने पर सहमत हैं। श्री द्विवेदी के अनुसार फिल्म का प्रोमो देखने के बाद विषय वस्तु को विवादास्पद माना जा रहा है इसलिये निर्माता प्रकाश झा को पिछले तीन अगस्त को नोटिस जारी की गयी थी। नोटिस में कहा गया था कि इसके प्रदर्शन से राज्य में विवाद बढ़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+