यूपी: तेज बारिश में दीवार गिरने से चार की मौत

बाराबंकी के कई इलाके इन दिनों बांढ के पानी में डूब गए हैं। चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी दिखायी दे रहा है। रविवार को बाराबंकी के देवां इलाके में पहाड़पुर गांव में खुशीराम यादव के मकान की दीवार गिर गय। मकान की दीवार कच्ची थी। कई दिनों से हो रही बारिश में मकान काफी कमजोर हो गया था। रविवार को हुए इस हादसे से सुशीला व उसके पुत्र रामपती की मृत्यु हो गयी जबकि परिवार के चार सदस्य गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को किसी प्रकार चिकित्सालय भेजने की व्यवस्था की गयी।
दूसरी घटना जिले के असंदरा क्षेत्र के दलीपुर गांव में महिपाल रावत के घर हुई जहां वह अपने नाती सुशील के साथ छप्पर के नीचे सो रहा रहा था। अचानक छप्पर की दीवार गिर गयी। दोनों छप्पर के नीचे दब गए। चीख पुकार मचाने के बाद भी लोग मौके पर नहीं पहुंच सके सवेरे जब लोगों ने देखा की महिपाल का छप्पर गिर गया है तो लोगों ने छप्पर उठाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद छप्पर हटाकर मिट्टी खोदी गयी तो दोनों के शव निकले। जिला प्रशासन की ओर से पीडि़त परिवार को आॢथक सहायता दिए जाने की घोषणा की गयी।












Click it and Unblock the Notifications