अब गुटखे में निकोटिन डाला तो लगेगा प्रतिबंध

लंबे समय से गुटखे पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान चला रही वालंटरी हेल्थ एसोसिएशन ऑफ इंडिया इस पर खुशी जाहिर की है। एसोसिएशन के प्रवक्ता मैथ्यू ने कहा कि नए केंद्रीय नियमों ने गुटखे को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। जब तक कोई अदालत इन नियमों के अमल पर रोक नहीं लगा देती, इसकी बिक्री गैर-कानूनी मानी जाएगी। नए नियमों की अधिसूचना भारत के खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की ओर से लाई गई है।
उधर, गुटखा और पान मसाला उत्पादकों के संगठन एसटीएफआई के कार्यकारी निदेशक संजय बेचन के मुताबिक पिछली अधिसूचना में भी ऐसे प्रावधान थे, जिनके अमल पर कई हाईकोर्ट ने रोक लगाई हुई थी। अब भी यह सिर्फ उन्हीं राज्यों में लागू होगा, जो इसे अपनाना चाहें। अब तक सिर्फ गोवा और महाराष्ट्र ने ही इसे मंजूर किया है। इसमें भी गोवा में पहले से ही गुटखा पर प्रतिबंध है।












Click it and Unblock the Notifications