संसद की कार्रवाई चले तो जवाब दे सरकार: शीला दीक्षित

Opposition should not stop Parliament's proceedings
दिल्‍ली। राष्‍ट्रमंडल खेल घोटालों पर विपक्ष का मुख्‍य निशाना बनीं दिल्‍ली की मुख्‍ममंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि सरकार कैग रिपोर्ट का जवाब जरूर देगी। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि विपक्ष संसद की कार्रवाई को सुचारू रूप से चलने दे। राष्‍ट्रमंडल खेल घोटालों पर पेश कैग की रिपोर्ट में ठेकों में हुए घोटालों के लिए शीला दीक्षित को आरोपी बनाया गया है।

जब से सीएजी की रिपोर्ट संसद में पेश हुई है तभी से विपक्ष शीला दीक्षित से इस्‍तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है। विपक्ष की मांग के बावजूद कांग्रेस ने सीएजी की रिपोर्ट के आधार पर शीला दीक्षित को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद से हटाने से मना कर दिया था। इसके बाद से विपक्ष ने इस मामले में अपने तेवर और भी कड़े करते हुए संसद की कार्रवाई नहीं चलने दी।

सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि राष्‍ट्रमंडल खेल घोटालों में केवल इसकी आयोजन समिति के अध्‍यक्ष सुरेश कलमाड़ी का ही हाथ नहीं था बल्कि इसमें खूब बंदर बांट चली है जिसमें मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित भी शामिल थीं। इसके अलावा इसमें प्रधानमंत्री सहित पीएमओ कार्यालय पर भी निशाना साधा गया है। मंगलवार को राज्‍यसभा की कार्रवाई के दौरान अरुण जेटली ने सुरेश कलमाड़ी की नियुक्ति के लिए सोनिया गांधी को जिम्‍मेदार ठहराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+