नरेंद्र मोदी का वार- आईपीएस संजीव भट्ट निलंबित
सोमवार की रात सरकार ने 6 पृष्ठों का निलंबन पत्र भट्ट को थमा दिया। भट्ट पर बिना छुट्टी के गायब होने, विभागीय समिति के सामने पेश नहीं होने और सरकारी वाहन के गलत प्रयोग का आरोप लगाये गये हैं। यही नहीं उन पर एडवोकेट जनरल के निजी ई-मेल को हैक करने का भी आरोप लगा है।
ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह भट्ट ने मोदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2002 में हुए दंगों के दौरान मोदी ने खुद पुलिस कर्मियों को आदेश दिये थे कि मुस्लिमों को सबक सिखा दो। भट्ट ने मोदी पर आरोप लगाया था कि दंगे के दौरान मोदी ने पुलिस अधिकारियों की एक बैठक में कहा था कि हिन्दुओं को बदला लेने का पूरा मौका दिया जाना चाहिये। भट्ट का आरोप है कि एसआईटी की ई-मेल संघ के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता एस गुरूमूर्ति को भेजा गया था, जोकि गलत है।
भट्ट के मुताबिक ई-मेल को गुरूमूर्ति ने वकील व भाजपा सांसद रामजेठमलानी और उनके पुत्र व अमित शाह के वकील महेश जेठमलानी को भेजा दिया था।













Click it and Unblock the Notifications