पेट्रोल हो सकता है 1.65 रुपए सस्ता

सूत्रों ने बताया कि बीते दस दिनों के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तकरीबन 11 फीसदी, डब्ल्यूटीआई क्रूड में 17 फीसदी और इंडियन बास्केट क्रूड की कीमतों में 12 फीसदी की कमी आ चुकी है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर कर्ज संकट के बादल घिरने की खबरों के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 26 जुलाई को ब्रेंट क्रूड 118.04 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था जो 8 अगस्त की सुबह नौ बजे घटकर 105.48 डॉलर रह गया था। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड 99.56 डॉलर से गिरकर 82.78 डॉलर और इंडियन बास्केट क्रूड 114.23 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 101.04 डॉलर पर आ गया था।
इंडियन बास्केट क्रूड में ओमान एवं दुबई के सॉर क्रूड और बेंरट स्वीट क्रूड का मिश्रण 67.60: 32.40 अनुपात में है। इसी आधार पर इंडियन बास्केट क्रूड का औसत दाम मई 2011 में 118.46 डॉलर, जून में 109.85 डॉलर और जुलाई में 112.86 डॉलर प्रति बैरल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications