सोने ने छुआ आसमान, 26 हजार के पार

Gold Rises to Record, gone above 26 thousand
मुंबई। शेयर बाजार में मंदी का असर दिखने लगा है। जहां शेयर बाजार लगातार लुढ़क रहा है वहीं सोने के दाम आसमान छू रहे हैं। सोने के दाम इस समय 26 हजार से भी ऊपर पहुंच गए हैं। यानिकि अब आपको 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए 26 हजार खर्च करने पड़ेंगे। आने वाले समय में इसके और भी बढ़ने के आसार हैं। दीपावली पास में है इसकों दखेते हुए यह लोगों के लिए बुरी खबर हो सकती है।

रैटिंग कंपनी स्‍टैंडर्ड एंड पुअर ने जब से अमेरिका की रेटिंग ट्रिपल ए से घटाकर डबल ए की है तब से दुनिया के शेयर बाजारों का बुरा हाल है। लोगों में अपना पैसा डूबने का डर है। इसी वजह से लोग शेयर बाजार से अपना पैसा खींचकर सोने में इनवेस्‍ट कर रहे हैं। क्‍योंकि लोगों का मानना है कि सोने में इनवेस्‍ट करने में उन्‍हें कभी भी नुकसान नहीं हो सकता है। इस वजह से सोने की एकदम खरीद बढ़ने से इसके दाम आसमान छूने लगे हैं।

अगर इनवेस्‍टमेंट की बात करें तो जानाकारों का कहना है कि इस समय शेयर मार्केट के हालात को देखते हुए सोने में इनवेस्‍ट करना फायदे का सौदा नहीं है। इस समय सोने के दाम चढ़ रहे हैं जो सामान्‍य से ज्‍यादा हैं। शेयर बाजार के स्थिर होते ही सोने के दाम नीचे आएंगे। इस वजह से अभी बढ़े दामों की वजह से सोने में इनवेस्‍ट करने का भविष्‍य में फायदा नहीं मिल सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+