परीक्षा की कॉपियां आरटीआई के दायरे में: सुप्रीम कोर्ट

Exam answer sheet under RTI: SC
दिल्‍ली। शिक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला दिया है। सभी तरह की परीक्षाओं की उत्‍तर पुस्तिकाएं आरटीआई के तहत आएंगी। अब कोई भी आरटीआई दाखिल करके किसी के भी मार्क्‍स या एग्‍जाम के नतीजे जान सकता है। यह आदेश जल्‍द ही सभी तरह की परीक्षाओं पर लागू हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने अपना आदेश सुनाते हुए कहा कि शिक्षा में धांधली को रोकने के‍ लिए इसे आरटीआई के तहत लाया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को ऐतिहासिक माना जा रहा है। इससे पहले कलकत्‍ता हाईकोर्ट ने सभी तरह की उत्‍तर पुस्तिकाओं को आरटीआई के तहत लाने का आदेश दिया था। कलकत्‍ता हाईकोर्ट के इस फैसले को विश्‍वविद्यालयों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। शिक्षा संस्‍थाओं की तरफ से दायर याचिका में परीक्षाओं की याचिकाओं को आरटीआई के तहत न रखने की मांग की गई थी।

अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कोई भी छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर अन्‍य परीक्षाओं में अपनी उत्‍तर पुस्तिकाओं की जांच कर सकता है। वह आरटीआई दाखिल करके अपनी कॉपी को दोबारा खुलवा सकता है। अभी तक किसी भी परीक्षा में छात्रों को यह अधिकार नहीं होता था कि वे अपनी पुस्तिका को देख सकें। इस फैसले के बाद शिक्षा में और भी पार‍दर्शिता आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+