मिर्चपुर कांड का अध्ययन करेगी अमेरिकी यूनिवर्सिटी

मामले की पुष्टि करते हुए इस मामले में पीडि़तों की पैरवी करने वाले एडवोकेट रजत कल्सन ने बताया कि वे शनिवार को इस कांड में मारे गये ताराचंद का पुत्र अमर लाल व एक अन्य पीडि़त रमेश के साथ दिल्ली जाएंगे। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी से सात प्रोफेसरों का दल दिल्ली आये हुए हैं। वे भारत में दलितों पर हो रहे अत्याचार का अध्धयन कर रहे हैं।
यूनिवर्सिटी के इन प्रोफेसर ने नेशन फोर दलित हयूमन राइट (एनसीडीएचआर) से संपर्क साधा और फिर एनसीडीएचआर ने उन्हें इस कांड के बारे में बताया तो उन्होंने पीडि़तों से मिलने की इच्छा जाहिर की। एडवोकेट रजत कल्सन ने बताया कि यूनिवर्सिटी की यह टीम दिल्ली की रोहिणी की एडीजे कामिनी लाऊ की अदालत का भी दौरा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications