दिल्ली: टायर चेक कर रहे थे, ट्रक ने रौंद दिया

उसी समय पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद कैब चालक बाल किशन को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैब चालक मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है। बाल किशन इन दिनों में राजधानी में टिहरी कैंप में रहता था और कॉल सेंटर की कैब चलाता था। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक बबलू सिंह को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिजनों को सौंप दिया है। देर रात वाहन चलाने वाले छोटे वाहन चालकों का कहना है कि ट्रक चालक तय गति सीमा का पालन नहीं करते हैं। यही वजह है कि इस तरह की दुर्घटनाएं सामने आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications