अन्ना समर्थकों को चंडीगढ़ में नहीं करने दिया प्रदर्शन

मनीमाजरा थाने के दो सब-इंस्पेक्टर तरसेम सिंह व शेर सिंह के अलावा मौलीजागरां पुलिस चौकी इंचार्ज को यहां सुरक्षा बल के साथ तैनात किया गया था। उधर, रैली में हिस्सा ले रहे एक कार्यकर्ता ने बताया कि उन्होंने रैली करने के लिए चंडीगढ़ के एसएसपी व डीसी को पत्र लिखे थे, लेकिन उन्हें परमिशन नहीं दी गई। वे शांतिपूर्वक रैली निकालना चाहते हैं।
इसकी भी पुलिस परमिशन नहीं दे रही। इस रैली में कई संस्थाओं के लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें इंडिया अगेंस्ट करप्शन मूवमेंट, आवाज, यूथ धरती आदि के कार्यकर्ताओं का एडवोकेट बी.एस. मक्कड़, गौरव, राहुल भारतीय व आनंद प्रकाश आदि ने नेतृत्व किया। पुलिस ने बताया कि सीआरपी की धारा 107, 151 के तहत 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें रात को छोड़ दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications