हुड्डा पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Allegations made over Bhupinder Singh Hooda
चंडीगढ़: सिरसा से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी प्रकाश सिंह साहूवाला ने गुरुद्वारा चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त को एक शिकायत भेजकर हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। साहूवाला ने मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजे एक पत्र में कहा कि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में अगले महीने होने जा रहे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों संबंधी 28 जुलाई, 2011 को गुरुद्वारा चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी।

आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान राज्य सरकारों व मुख्यमंत्रियों पर नई परियोजनाओं की घोषणाएं करने, परियोजनाओं के नींव पत्थर रखने अथवा उद्घाटन करने व कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले करने पर रोक लगाई जाती है। साहूवाला ने गुरुद्वारा चुनाव आयोग को बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 6 अगस्त को हिसार में न सिर्फ अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास किया बल्कि कई नई स्कीमों की घोषणा भी की है, जो कि पूरी तरह से आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।

साहूवाला ने मुख्य चुनाव आयुक्त से आग्रह किया कि वे हरियाणा के मुख्य सचिव को निर्देश दें कि वे आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करवाएं और मुख्यमंत्री के ऐसे सभी कार्यक्रमों व घोषणाओं को तुरंत रद्द किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+