बिजली ने लगाया अंतरर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के साख पर बट्टा

4-hours power failure causes turmoil at T3
नई दिल्ली। एक बार फिर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन ने एयरपोर्ट के साख पर बट्टा लगा दिया है। सूत्रों ने बताया कि रात्रि के समय करीब चार घंटे तक आईजीआई के टर्मिनल-3 पर बिजली गुल रही जिसके कारण एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस गड़बड़ी के कारण करीब सौ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इस दौरान पावर बैकअप समेत तमाम इंतजाम चरमरा गए। एरोब्रिज प्रभावित होने के कारण यात्रियों को भी घंटों विमान में ही बैठ रहना पड़ा।

सूत्रों ने बताया कि शनिवार देर रात डीजी सेट में स्पार्क होने से बिजली गायब हो गई। बिजली आपूर्ति नहीं होने से चेक-इन सिस्टम ठप्प पड़ गया। वहीं बैगेज हैंडलिंग सिस्टम का कनवेयर बेल्ट ने काम करना बंद कर दिया। बोर्डिंग पास व इमिग्रेशन में यात्रियों को भारी परेशानी हुई। यात्रियों की सुविधा के लिए लगी समय-सारणी ने भी काम करना बंद कर दिया। यहां तक की टर्मिनल में उद्घोषणा भी बंद हो गई। यात्रियों को पता नहीं चल पा रहा था कि उनकी फ्लाइट का स्टेट्स क्या है। इतना ही नहीं एयरकंडीशन, लिफ्ट, ट्रेवलेटर आदि काम नहीं करने के कारण यात्रियों का बुरा हाल रहा। यात्री उमस भरी गर्मी में हाथ से पंखे झेलने को मजबूर थे। शौचालय आदि सभी अंधेरे में डूबा रहा। बिजली ट्रिपिंग के कारण सौ से अधिक विमानें एक घंटे से ज्यादा विलंब से संचालित हुई। बाद में सुबह हुई तो सब कुछ सामान्य हो सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+