दिमागी बुखार को लेकर झूठ बोल रही है सरकार

भाजपा प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी का कहना है कि बीते कई वर्षो से पूर्वांचल में दिमागी बुखार जापानी इन्सेफ्लाटिस से सैकडों लोगों की मौतें हुईं लेकिन आम जनता के स्वास्थ्य की ओर से आंखे मूंदू बैठी सरकार सरकार ने महामारी की रोकथाम के लिए न तो कोई कारगर कदम उठाया और ही कोई समुचित रिपोर्ट ही तैयार करायी तथा अब सदन में झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार बताती हैं कि जापानी इंसेफ्लाटिस से बचने के लिए 99 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जबकि हकीकत यह है कि राजधानी में 15 तथा पूर्वाचल में अब तक इस बीमारी से 122 मौते हो चुकी हैं। यदि सरकार टीकाकरण की बात सही बता रही है तो फिर यह रोग इतने लोगों की जाने क्यों ले रहा है। मौतों की संख्या बताती है कि आंकडे फर्जी हैं यदि आंकड़े सही हैं तो टीका नकली है।
तिवारी ने महामारी पर झूठा बयान देने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा पूर्वांचल में इन्सेफ्लाइटिस का कहर हर वर्ष दिखायी देता है। महामारी से सैकड़ों बच्चों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके भ्रष्टाचार में डूबी बसपा सरकार जनस्वास्थ्य की परवाह किये बगैर लोगों की मौतों को अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता की लाचारी ही है कि जिन इलाकों में भूख से नागरिकों की मौतें होती है लोगों के पास खाने को अन्न नहीं है वहां सरकार इन्सेफ्लाइटिस से बचने के लिए मच्छरदानी लगाने का सुझाव दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications