राजीव गांधी ट्रस्ट को जमीन देने पर बिफरा इनेलो

प्रदर्शन करने व पुतला जलाने से पूर्व अनाजमंडी में हजारों की संख्या में इनेलो कार्यकर्ता एकत्रित हुए और इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन की अध्यक्षता में एक जनसभा आयोजित की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पदम जैन ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हुड्डा सरकार ने सोनिया गांधी को खुश करने हेतु राजीव गांधी ट्रस्ट को जमीन देकर सरकारी खजाने को हजारों रुपए का नुकसान पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि इनेलो इन जमीन घोटालों को सहन नहीं करेंगी और अपने विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। इस अवसर पर कालांवाली के विधायक चरणजीत सिंह, पूर्व मंत्री भागी राम, डॉ. सीताराम, कृष्णा फोगाट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसवीर जस्सा, अमीर चावला, आरके भारद्वाज, अशोक वर्मा, डा. राधेश्याम शर्मा, विनोद बैनीवाल, विनोद कम्बोज, करतार सिंह, प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में सुरेश कुक्कू,, लीलाधर सैनी, मनोहर मेहता, बंसी सचदेवा, रमेश मेहता एडवोकेट, रमेश मेहता आढ़ती, डा. हरि सिंह भारी, गुरदयाल मेहता सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिसार में दिखाई ताकत: हिसार में भी ट्रस्ट को जमीन देने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इनेलो कार्यकर्ता सुबह 9 बजे से कटला रामलीला में में एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष उमेद लोहान के नेतृत्व में पूरे जोश व खरोश के साथ प्रदर्शन की शुरूआत की गई। इनेलो का हुजुम सड़कों से गुजरा तो सारा यातायात ठप हो गया। प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में नागोरी गेट, पारीजात चौक व अग्रसेन भवन चौक पर जाम लगाकर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व राजीव गांधी ट्रस्ट के सर्वेसर्वा राहुल गांधी के पुतले भी फूंके व नेताओं ने भाषणबाजी की। पुतलों के गलों में जूतों की माला भी पहनाई गई थी।
सोनिया गांधी का पुतला केवल हवा में लहराया गया। प्रदर्शनकारियों को राज्यसभा के सदस्य रणबीर प्रजापत, पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, शीला भ्याण, प्रो. रामभगत शर्मा व दलबीर पंवार ने भी सम्बोधित किया। प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामभगत गुप्ता, सतबीर वर्मा, धर्मबीर सिहाग, पूर्व मंत्री कंवल सिंह, राजेश गोदारा, धारा सिंह, रमेश गोदारा, सुरेश गोयल, राजमल काजल, हनुमान ऐरन, वेद अग्रवाल, हनुमान गोयल, कलम सिंह सहरावत, कुलदीप कनौरिया, मनदीप बिश्रोई, पवन नारंग, सजन लावट, सुदेश चौधरी, सीमा गैबीपुर, पूर्व चेयरमैन कोका देवी, अशोक पूनिया, शीला भुक्कल,सत्यबाला मलिक, वीना झांब सहित हजारों कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी सम्मिलित थे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications