दिल्ली के स्कूल में फ्रेंडशिप डे के नाम पर छात्राओं ने छलकाए जाम

मामला शनिवार दोपहर का है। 12वीं की कुछ छात्राएं स्कूल परिसर में पार्टी करने जा रही थी। ये पार्टी रविवार को फ्रैंडशिप डे से पहले आयोजित हो रही थी। इस जश्न के लिए एक छात्रा अपने किसी दोस्त के माध्यम से एक बोतल शराब स्कूल में ले आई।
स्कूल रीसेस के दौरान इन 14 छात्राएं स्कूल के एक कोने में शराब की बोतल, प्लास्टिक के गिलास व नमकीन लेकर बैठ गई। जब उन्होंने शराब पीना शुरू ही किया तभी ही एक अन्य छात्रा ने उन्हें ऐसा करते देख लिया और एक शिक्षक को इसकी जानकारी दे दी।
स्कूल के शिक्षक जब मौके पर पहुंचे तो छात्राओं ने बोतल छिपाने का प्रयास किया, मगर बोतल और गिलास बरामद हो गए। शुरू में तो छात्राओं ने इसे अपना होने से इंकार किया, मगर शिक्षकों ने सख्ती से पूछा तो सभी छात्राओं ने स्वीकारा कि फ्रेंडशिप पार्टी के जश्न में शराब पी रहीं थीं।
सूत्रों की माने तो कुल 14 लड़कियां इसमें शामिल थी। स्कूल प्रशासन ने तुरंत मामले की सूचना छात्राओं के परिजनों को दी। सूत्रों ने बताया कि स्कूल पहुंचे कुछ परिजन इतने गुस्से में थे कि उन्होंने वही पर अपनी बेटियों को पीटना शुरू कर दिया और स्कूल शिक्षकों से अपनी तरफ से माफी भी मांगी।
हालांकि इस घटना पर स्कूल के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते दिखे। शिक्षा विभाग के उप निदेशक नीलम वर्मा और स्कूल प्रिंसिपल ने छुट्टी पर होने का हवाला देकर मामले में जानकारी होने से इंकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications