यूपी: पुलिस के सामने प्रेमी के साथ पेश हुई मरी हुई काजल

Uttar Pradesh: Dead girl walks into police station in Lucknow
लखनऊ। फिलवक्‍त काजल नाम की एक लड़की लखनऊ के सरोजनी नगर पुलिस के लिये पहेली बन चुकी है। हुआ कुछ यूं कि काजल के घर वालों के कहने पर पुलिस ने हत्‍या का मुकदमा दर्ज कर लिया और उसके प्रेमी की तलाश शुरु कर दी। मामले को ज्‍यादा वक्‍त भी नहीं गुजरा था कि काजल अचानक पुलिस के सामने आ गई और बताया कि वह ही काजल है और वह‍ जिंदा है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को काजल के घर के सामने एक लड़की की लाश मिली जिसके सिर में गोली लगी थी। घर वालों ने लाश को देखकर यह दावा कि यह उनकी बेटी काजल का शव है और आरोप लगाया कि काजल के प्रेमी ने उसकी हत्‍या कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और छानबीन शुरु कर दी। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिये भी भेज दिया। काजल के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 11 जुलाई को लापता हो गई थी जिसका शव आज बरामद हुआ है।

इस मामले की छानबीन चल रही थी कि इसी बीच काजल थाने पहुंच गई। काजल ने जब अपना परिचय दिया तो पुलिस दंग रह गई। काजल ने पुलिस को बताया कि वह ही काजल है और सही सलामत है। काजल अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी से लव मैरिज कर लिया है जिसके चलते घरवाले मुझे धमका रहे हैं। काजल के मुताबिक वो तरुण से प्यार करती थी, लेकिन उसके घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था इसलिए 11 जुलाई को उसने तरुण के साथ भागकर शादी कर ली थी। पुलिस भी इस वाकये से सन्न है और उसे काजल के घर वालों की भूमिका संदिग्ध लग रही है।

फिर जो मरी वो कौन थी?

मामला अब बेहद ही पेंचीदा हो गया है। क्‍योंकि कत्‍ल तो हुआ है मगर लिखापढ़ी में जिसका कत्‍ल हुआ है वह तो जिंदा है। तो ऐसे में एक रहस्‍यमय सवाल यह सामने आ रहा है कि खून से लथपथ जिस युवती का शव बरामद हुआ आखिर में वह कौन थी। गनीमत हुई कि शव का अंतिम संस्कार होने से पहले ही पुलिस पहुंच गई और आनन-फानन में अंतिम संस्‍कार रुकवाया। अब पुलिस इस उधेड़बुन में है कि जिसकी हत्या हुई, वह कौन थी? यह वारदात बेहद ही सनसनीखेज है। बदमाशों ने एक युवती की माथे पर गोली मारकर हत्या कर दी। उसके साथ दुराचार किए जाने की भी आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+