यूपी: आईआईआईटी कैंपस में घुसकर छात्र को गोली मारी

Uttar Pradesh: Student shot at in Allahabad institute
इलाहाबाद। उत्‍तर प्रदेश के इलाहाबाद जनपद में असलहों से लैस मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईआईटी) के परिसर में घुसकर एक छात्र की गोली मारदी। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में इलाज के लिये अस्‍पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित आईआईआईटी परिसर में गुरुवार की रात एमटेक फर्स्‍ट ईयर के छात्र पवन रेड्डी को बदमाशों ने गोली मार दी। वह आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस मानें तो रेड्डी परिसर के अंदर स्थित हॉस्टल के पास फोन पर बात कर रहा था तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावर उसे गोली मारकर फरार हो गये। उसे तत्काल शहर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि गोली पवन के पेट में लगी है। पुलिस का यह भी कहना है कि पवन पर हमला किस मकसद से किया गया है इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि पवन की हालत में सुधार होने के बाद उससे पूछताछ की जायेगी। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कुछ संदिग्‍धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+