Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऑपरेशन के बाद सोनिया गांधी आईसीयू में, कमान राहुल गांधी के हाथ

Sonia Gandhi in ICU, Rahul steps up
दिल्‍ली। देश को चलाने वाली महिला यानिकि सोनिया गांधी की बीमारी और उनकी सर्जरी पर स्‍सपेंस दूसरे दिन भी बरकरार है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनकी सर्जरी हो गई है और वे इस समय आईसीयू में हैं। अमेरिका के न्‍यूजपेपरों में छपी खबरों के मुताबिक न्‍यूयॉर्क में सोनिया गांधी की सर्जरी हुई है और वे इस समय आईसीयू में हैं। हालांकि कांग्रेस उच्‍च सूत्रों के मुताबिक सोनिया की सर्जरी हो चुकी है। उनको ठीक होने में 2 से 3 हफ्ते का समय लग सकता है।

सोनिया गांधी की सर्जरी की बात गुरुवार को उस समय सामने आई थी जब लोकसभा में लोकपाल बिल पेश हुआ था। उस समय पार्टी प्रवक्‍ता जनार्दन द्विवेदी ने मीडिया में यह बयान जारी किया था कि सोनिया गांधी की सर्जरी हुई है। देखते ही देखते इस खबर ने मीडिया में अपनी जगह बना ली। इसके थोड़ी देर बाद यह खबर आई कि सोनिया गांधी की सर्जरी नहीं हुई है। उसके बाद न यह पता चला कि उनको क्‍या बीमारी है उनकी सर्जरी कब है वे कितने दिन देश से बाहर रहेंगी इसकी कोई भी जानकारी नहीं है?

सोनिया गांधी की गैरमौजूदगी में पार्टी की कमान राहुल गांधी को सौंपी गई है। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। जो सोनिया गांधी जगह काम-काज देखेगी। इस कमेटी में राहुल गांधी के साथ अहमद पटेल, जनार्दन द्विवेदी और एके एंटनी को शामिल किया गया है। हालांकि उम्‍मीद ऐसी है कि सोनिया के देश में न होने पर कांग्रेस पार्टी के ज्‍यादातर निर्णयों पर आखिरी मुहर राहुल गांधी ही लगाएंगे। अब यानिकि पीएम इन वेटिंग मिस्‍टर राहुल गांधी आने वाले समय में सीधे तौर पर पार्टी की कमान संभाल लेंगे।

कांग्रेस के इस तरह के बयानों से जो कयास लगाए जा रहे हैं वे ये हैं कि या तो मीडिया का ध्‍यान लोकपाल बिल और महंगाई से हटाने के लिए यह कोई शिगूफा छोड़ा गया हो। या फिर सोनिया गांधी ने अब कमान राहुल गांधी को सौंपने का मन बना लिया हो और देश से बाहर रहकर वे राहुल गांधी के काम पर नजर रखेंगी। यहां तक की पार्टी के कई वरिष्‍ट नेताओं ने कहा है कि अगर राहुल गांधी को कमान सौंपी जा रही है तो पार्टी में एक युवा सोच आएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+